Live Khabar 24x7

BJP ने MLA देवेंद्र की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर कसा तंज, जारी किया कार्टून पोस्टर

August 22, 2024 | by Nitesh Sharma

1

 

रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जहां कांग्रेस जमकर प्रदर्शन कर रही है। दूसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर तंज कसा है। छत्तीसगढ़ भाजपा की ओर से सोशल मीडिया पर इसे लेकर कार्टून जारी किया है। जिमें कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कटाक्ष किया है।

भाजपा के सोशल मीडिया (एक्स) पर शेयर किये गए कार्टून पोस्टर में जेल मे बंद सौम्या चौरसिया और रानू साहू के कार्टून जारी किया गया है। इसके साथ ही भाजपा ने ट्वीट में लिखा- कुछ तो मजबूरियां रही होंगी… यूं कोई बेवफा नहीं होता।


 

RELATED POSTS

View all

view all