Live Khabar 24x7

भाजपा का बुजुर्गों पर फोकस : आज से 70 साल से अधिक के बुजुर्ग से भरवाएगी आयुष्मान फार्म, पांच लाख तक का मिलेगा मुफ्त इलाज

April 25, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। युवा और महिलाओं के बाद भारतीय जनता पार्टी का फोकस बुजुर्गों पर है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की सातों सीटों पर भाजपा अब 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों से आयुष्मान फार्म भरवाने की तैयारी में है। पार्टी हर लोकसभा क्षेत्र से 50 हजार बुजुर्गों से आयुष्मान फार्म भरवाएगी। पार्टी के घोषणापत्र के मुताबिक इसके लिए अमीर- गरीब में कोई भेछ नहीं होगा। इसलिए भाजपा हर बुजुर्ग तक पहुंचकर आयुष्मान फार्म भरवाने के लिए तैयार है।

लोकसभा प्रभारी संदीप शर्मा ने दी जानकारी

इस संबध में भाजपा रायपुर लोकसभा प्रभारी संदीप शर्मा की प्रेस वार्ता की है। संदीप शर्मा ने कहा भारतीय जनता के मूल सिद्धांत अंत्योदय है और मोदी जी ने उसका पालन किया है। मोदी जी ने गरीबों को मकान दिया, साथ ही पानी और बिजली की योजना ले कर आई। उनके अनाज की योजनाएं और अन्य कई योजनाएं। जनता मोदी की गारंटी को मान रही है।

आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब आयुष्मान फॉर्म के तहत 70 वर्ष के बुजुर्गो का इलाज कराएगी, मोदी की गारंटी के तहत। परिवार के लोगो को चिंता मुक्त करने के लिए यह योजना चालू की जा रही है। कांग्रेस के खिलाफ अपने बयान में कहा की विपक्षी खेल रहे है की कब बबा मारे तो बरा खाए। बुजुर्गो के मरने के बाद उनका माल हड़पना चाहती है।

संदीप शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के साढ़े 8 लाख बुजुर्गो के निशुल्क इलाज करने की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी लेती है। महतारी वंदन के 70 लाख फॉर्म भरे गए, और मोदी गारंटी के तहत हर महिला को 1 हजार रुपए प्रति महीना मिल रहा है। आयुष्मान फॉर्म की आर्थिक रूप से कोई बंधन नहीं है, इसमें अमीर हो या गरीब सभी के लिए ये फॉर्म भरे जाएंगे। मोदी जी की योजनाओं के तहत देश की आर्थिक स्थिति सुधर रही है। रोज़गार बढ़ रहे है। जहा जहा फॉर्म भराया गया वह कोई असंतोष नही है। हमने किसानों से किए गए सारे वादे पूरे किए। महतारी वंदन की योजना भी पूरी की, ये मोदी की गारंटी है, जो हम कहते है वो हम करते है।

आज से शुरू होगा फार्म भरवाने का अभियान

भाजपा के कार्यकर्ता हर बुजुर्ग से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें बताएंगे कि, ये मोदी की गारंटी है कि, आपको जब भी किसी भी तरह की मेडिकल सुविधा की जरूरत होगी तो हर साल पांच लाख तक का इलाज भाजपा की सरकार मुफ्त में कराएगी। राजधानी रायपुर समेत जिन सीटों पर तीसरे चरण में चुनाव होना है वहां आज यानी गुरुवार 25 अप्रैल से आयुष्मान फार्म भरवाने की शुरुआत भाजपा करने जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all