Live Khabar 24x7

भाजपा का सदस्यता अभियान : मुख्यमंत्री के साथ भोजन करने का मौका, बनाने होंगे तीन हजार सदस्य

September 17, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान तेजी से जारी है। भाजपा के कार्यकर्ता लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने कड़ी मेहनत कर रहे है। अब तक 13 लाख सदस्य बन गए हैं। सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में दो तरह की होड़ चल रही है। एक तो सक्रिय सदस्य बनने के लिए 50 सदस्य बनाने की होड़ है। इसके साथ ही दूसरी सबसे बड़ी होड़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भोजन करने को लेकर है।

प्रदेश संगठन ने आम कार्यकर्ता के लिए पहली बार ऑफर लाया है। जिसमें जो भी कार्यकर्ता तीन हजार सदस्य बनाएंगे, उसे सीएम विष्णुदेव साय के साथ भोजन करने का मौका मिलेगा। साथ ही उनका सम्मान भी किया जायेगा। बता दें कि 6 सितंबर से बूथ स्तर पर अभियान शुरू किया गया है। प्रदेश में 25 हजार के आस-पास बूथ हैं ऐसे में 50 लाख के लक्ष्य तक बूथों के माध्यम से ही पहुंचने की योजना भाजपा संगठन की है।

प्रदेश संगठन ने कार्यकर्ताओं में उत्साह के साथ सदस्य बनाने के लिए पहली बार एक ऑफर योजना भी बनाई है। इस योजना से सांसद, विधायकों को अलग रखा गया है क्योंकि उनको संगठन ने अलग से लक्ष्य दिया है। सांसदों को 20-20 हजार और विधायकों को 10-10 हजार सदस्य बनाने हैं।

RELATED POSTS

View all

view all