बीजेपी की कार्यशाला और बैठक शुरू, आगामी संगठन चुनाव पर होगी चर्चा
November 30, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। बीजेपी की कार्यशाला और बैठक आज यानी 30 नवम्बर को होगी। यह बैठक रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। इस कार्यशाला में आगामी होने वाले संगठन चुनाव पर चर्चा होगी। यह संभाग स्तरीय बैठक सुबह के बाद फिर दोपहर 3:30 पर होगी। पहले दिन बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग की बैठक होगी।
दूसरे दिन सुबह 11 बजे रायपुर और दुर्ग संभाग की बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन मार्गदर्शन देंगे। इसके आलावा प्रदेश कोर ग्रुप, भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी व कार्य समिति सदस्य, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, सांसद (लोकसभा व राज्यसभा), विधायकगण, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, सह प्रभारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष भाजपा, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक, नगर निगम महापौर, नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बैठक में मौजूद रहेंगे।
RELATED POSTS
View all