Live Khabar 24x7

भाजयुमो का CM हाउस घेराव : ओशियम चौक के पास लगे बेरिकेट को किया ध्वस्त, हजारों के संख्या में काली मंदिर तक पहुंचे कार्यकर्ता

June 19, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। PSC के परिणाम को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा राजधानी रायपुर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। भाजयुमों आज सीएम हाउस घेराव करने निकली हैं। इस प्रदर्शन के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं। भाजयुमों को रोकने के लिए CM हाउस के चारों तरफ पुलिस बल तैनात हैं। साथ ही जगह-जगह पर बैरिकेट लगा दिए गए हैं।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

लेकिन भाजयुमों कार्यकर्ता भारी संख्या में जुटे हुए हैं। वहीं खबर मिली हैं कि भाजयुमों ने ओशियम चौक के समीप लगे बेरिकेट को ध्वस्त कर दिया हैं। और आगे बढ़ गए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने काली मंदिर के पास भी बेरिकेट लगाया हैं। जिसे ध्वस्त करने भाजयुमों के हजारों कार्यकर्ता पहुंच चुके हैं।

पुलिस बल भी भारी संख्या में तैनात हैं। जो भाजयुमों को रोकने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन फिलहाल ओशियम चौके के पास बने बेरिकेट पर पुलिस को सफलता नहीं मिली हैं। तस्वीर में देखा जा सकता हैं कि भाजयुमों को रोकने के लिए पुलिस ने काफी मशक्कत की हैं। अब आगे देखने वाली बात रहेगी कि भाजयुमों काली मंदिर के पास बने बेरिकेट को तोड़ने में सफल हो पाती हैं या नहीं। इस घेराव में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी शामिल हैं। वहीं प्रदेश स्तर के नेताओं की बात करें तो बृजमोहन अग्रवाल समेत कई नेता उपस्थित हैं।

RELATED POSTS

View all

view all