Live Khabar 24x7

Blast : पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 8 लोगों ने गंवाई जान

February 25, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

कौशांबी। Blast : शहर की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया है। दोपहर को फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे के दौरान फैक्ट्री में 15 से 20 मजदूर काम कर रहे थे। दौरान धमाके की जोरदार आवाज आई। ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 10 लोग बुरी तरह से झुलस गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल फैक्ट्री के अंदर लोग फंसे हुए बताये जा रहे हैं। घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी महेवा रोड की है।

पटाखा फैक्टी में लगातार अभी भी विस्फोट जारी है। जिससे राहत बचाव कार्य में परेशानी हो रही है। भयानक विस्फोट से कई किलोमीटर दूर तक पटाखों के टुकड़े उड़कर पहुंचे हैं। फैक्ट्री में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। पुलिस और जनता मदद में जुटी है।

पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। बताया गया है कि फैक्ट्री का मालिक कौशल अली है। फैक्ट्री के वैध होने सहित अन्य तथ्यों की जांच भी चल रही है। गांव में इस घटना के बाद स्थिति खराब है।

RELATED POSTS

View all

view all