Live Khabar 24x7

Blast : फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, 8 लोगों की गई जान, मची अफरा-तफरी…

July 29, 2023 | by livekhabar24x7.com

चेन्नई। Blast : तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ हैं। जिसमें फैक्ट्री में काम कर रहे 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार धमाका तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था कि पटाखा फैक्ट्री के पास के एक होटल की इमारत ढह गई और चार अन्य इमारतें आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं।

पुलिस ने बताया कि अब तक 12 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां और टीम आग बुझाने और अंदर फंसे लोगों को बचाने में लगे हुए हैं। घटनास्थल पर मौजूद जिला कलेक्टर ने कहा कि विस्फोट के बाद मौके पर पहुंचे बचावकर्मी अभी तक मलबे में फंसे लोगों की कुल संख्या का पता नहीं लगा सके हैं। उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारणों के बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

RELATED POSTS

View all

view all