Live Khabar 24x7

Vibhor Steel Tubes IPO की शेयर बाजार में ब्लॉकबस्टर एंट्री, Power Grid बना टॉप गेनर, हरे निशान पर बंद होने के बाद भी निवेशकों को 11,000 करोड़ रुपए का नुकसान, जानें वजह

February 20, 2024 | by livekhabar24x7.com

Share Market Closing

 

नई दिल्ली। शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी बरकरार रही। मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 349.24 अंक यानी (0.48%) की उछाल के साथ 73,057.40 अंकों पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 74.70 अंक यानी (0.34%) बढ़त के साथ 22,196.95 के स्तर पर बंद हुआ है। हरे निशान पर बंद होने के बावजूद आज निवेशकों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा।

देखें आज के टॉप गेनर और लूजर

शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड का शेयर सबसे ज्यादा 4.16 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक भी 2.5 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर क्लोज हुआ। साथ ही एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक समेत 18 कंपनियों के शेयर चढ़कर बंद हुए।वहीं TCS के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट आई। साथ ही बजाज फिनसर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील, इन्फोसिस ,एचसीएल टेक और TCS समेत 12 कंपनियों के शेयर चढ़कर बंद हुए।

VST IPO की धमाकेदार एंट्री

विभोर स्टील ट्यूबेस के आईपीओ (Vibhor Steel Tubes IPO) की शेयर बाजार में मंगलवार को ब्लॉकबस्टर एंट्री हुई। NSE पर विभोर स्टील का शेयर 425 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो 151 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 181.5 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, BSE पर विभोर स्टील ट्यूब्स का शेयर शानदार रिटर्न के साथ 421 रुपये पर लिस्ट हुआ जो अपने इश्यू प्राइस या प्राइस बैंड की तुलना में 178.81 प्रतिशत ज्यादा है।

कारोबार को हुआ बड़ा नुकसान

BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 391.58 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 19 फरवरी को 391.69 लाख करोड़ रुपये था। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज मुनाफावसूली के चलते कारोबारियों को नुकसान हुआ है। BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 11,000 करोड़ रुपये घढ़ा है।

RELATED POSTS

View all

view all