मुंबई। Bloody Daddy शाहिद कपूर की ब्लडी डैडी का टीजर रिलीज हो गया है. इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से खुद शाहिद कपूर ने दी है. वही इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर, अंकुर भाटिया नजर आने जा रहे हैं. फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ का दमदार टीजर रिलीज हो गया है.
Bloody Daddy शाहिद कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लडी डैडी का टीजर जारी किया है। टीजर में शाहिद माफिया की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसमें कुछ सेकेंड तक संजय कपूर की भी झलक देखने को मिलती है। जिसमें संजय कहते हैं, क्या बकवास हो रहा है। फिल्म में रोनित रॉय और संजय कपूर ने विलेन की भूमिका निभाई है। ‘ब्लडी डैडी’ को फ्रेंच फिल्म ‘निट ब्लैंच’ (स्लीपलेस नाइट) का आधिकारिक रीमेक बताया जा रहा है।ब्लडी डैडी का प्रीमियर 9 जून को जियो सिनेमा पर किया जाएगा।