Live Khabar 24x7

भिलाई: BOB के लॉकर से गायब हुए 40 तोला सोने के गहने, बैंक प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज

July 29, 2025 | by Nitesh Sharma

4781940-untitled-34

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

भिलाई में बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सिविक सेंटर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की एक ब्रांच में लॉकर में रखे 40 तोला सोने के गहनों के गायब होने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

पीड़ित दरोगा सिंह, जो HACL भिलाई से सेवानिवृत्त बुजुर्ग हैं, ने बताया कि उन्होंने साल 1982-83 में बैंक में खाता खुलवाया था और 1991 में लॉकर सुविधा ली थी ताकि घर के कीमती गहनों को सुरक्षित रखा जा सके। वर्षों तक लॉकर सुरक्षित रहा, लेकिन कुछ महीने पहले बैंक की तरफ से कहा गया कि लॉकर पुराने हो चुके हैं और उनका मेंटेनेंस किया जाएगा। इस दौरान दरोगा सिंह को निर्देश दिया गया कि वे अस्थाई लॉकर में अपने गहने सुरक्षित रखें।

दरोगा सिंह ने बैंक के कहने पर 40 तोला सोने के गहने अस्थाई लॉकर में शिफ्ट कर दिए। लेकिन जब मेंटेनेंस के बाद उन्हें दोबारा अपने मूल लॉकर में सामान रखने के लिए बुलाया गया, तब उन्हें बड़ा झटका लगा—अस्थाई लॉकर पूरी तरह खाली था और उनके सारे गहने गायब हो चुके थे।

पीड़ित ने बीते तीन महीनों में कई बार पुलिस और बैंक से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब जाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और बैंक प्रबंधन की भूमिका की जांच की जा रही है। जब बैंक जैसे संस्थान, जिन्हें सुरक्षा और विश्वसनीयता का प्रतीक माना जाता है, खुद ऐसे मामलों में लापरवाही बरतें तो आम आदमी अपनी संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए कहां जाए?

अब पुलिस की जांच से ही पता चलेगा कि आखिर दरोगा सिंह के जीवन भर की पूंजी—40 तोला सोना—कहां और कैसे गायब हुआ।

RELATED POSTS

View all

view all