Live Khabar 24x7

Bollywood Actor 2nd Marriage : 60 साल की उम्र में मशहूर एक्टर ने की दूसरी मैरिज, इस हसीना को बनाया हमसफर

May 25, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। Bollywood Actor 2nd Marriage : बॉलीवुड के सीनियर एक्टर आशीष विधायार्थी ने 60 साल की उम्र में शादी रचा ली है। एक्टर आशीष ने असं की रहने वाली फैशन उद्यमी रूपाली बरुआ (Rupali Baruah) के साथ आज शादी कर ली है। एक्टर आशीष का एक्टिंग करियर काफी लंबा है। उन्होंने हिंदी समेत तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, अंग्रेजी, उड़िया, मराठी और बंगाली फिल्मों में काम किया है।

बता दें उनकी पहली शादी अभिनेत्री शकुंतला बरुआ की बेटी राजोशी बरुआ से हुई थी। आशीष विद्यार्थी ने कहा मेरे जीवन के इस पड़ाव पर रूपाली से शादी करना एक असाधारण एहसास है। हमने सुबह कोर्ट मैरिज की उसके बाद शाम को गेट-टूगेदर किया। आशीष विद्यार्थी अभी तक 300 से ज्यादा फिल्मों में 11 भाषाओं में काम कर चुके हैं. आशीष विद्यार्थी ‘बिच्छू’, ‘जिद्दी’, ‘अर्जुन पंडित’, ‘वास्तव’, ‘बादल’ जैसी कई फिल्मों में विलेन का रोल निभाते नजर आ चुके हैं।

 

RELATED POSTS

View all

view all