Bomb Threat : सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ब्लैकबोर्ड पर लिखी ये तारीख, आरोपी की तलाश जारी
July 26, 2024 | by Nitesh Sharma
सारंगढ़। Bomb Threat : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी गई है। जहां अज्ञात ने ब्लैकबोर्ड पर लिखकर धमकी दी गई है। आरोपी ने ब्लैकबोर्ड में लिखा कि 15 अगस्त तक बम से उड़ा दिया जाएगा। वहीं मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सारंगढ़ जिले में एक सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी की शिकायत प्रधानाचार्य ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही आरोपी की तलाश भी की जा रही है।
यह पूरा मामला सारंगढ़ के बरमकेला थाना क्षेत्र की है। ग्राम पंचायत बोईरडीह में शासकीय प्राथमिक पाठशाला है। स्कूल के कक्षा में घुसकर अज्ञात युवक ने ब्लैकबोर्ड में स्कूल को 15 अगस्त तक उडाने की धमकी दी है। शुक्रवार की सुबह जब स्कूल खुला तो इसकी जानकारी प्रधानाचार्य को हुई। उन्होंने गांव के सरपंच के साथ मिलकर इसकी शिकायत बरमकेला थाने में दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल पहुंची। पुलिस आरोपी की हैंडराइटिंग और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश में जुट गई है।
RELATED POSTS
View all