Breaking : नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, कई वाहनों को किया आग के हवाले, इलाके में दहशत…
February 2, 2024 | by livekhabar24x7.com
छत्तीसगढ़। Breaking : नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि जीवलापदर गांव में नक्सलियों ने निर्माण कार्यों में लगी कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि नारायणपुर के कुरूषनार थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवलापदर में पुल निर्माण कार्य में सभी वाहन लगी थी।
Read More : CG Breaking : विपुल कुमार गुप्ता बने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के OSD, आदेश हुआ जारी, देखें लिस्ट
बताया गया कि करीब 50 की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने टैंकर, मिक्सर मशीन एवं ट्रैक्टर वाहन को आग के हवाले कर दिया। पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के एक मोटर साइकिल वाहन को भी अपने साथ ले गए है।
RELATED POSTS
View all