Live Khabar 24x7

Breaking News : अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक रिमांड…

April 18, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Breaking

 

रायपुर। Breaking News : शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को राहत नहीं मिली हैं। दरअसल न्यायिक रिमांड के लिए EOW का आवेदन कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। अनवर ढेबर और अरविंद सिंह 2 मई तक न्यायिक रिमांड पर रहेंगे। वहीं एपी त्रिपाठी 25 अप्रैल तक EOW की रिमांड में रहेंगे। अपर न्यायाधीश निधि शर्मा तिवारी की कोर्ट में तीनों को पेश किया गया था। जहां कोर्ट ने यह आदेश दिया है।

इसके अलावा अरविंद सिंह ने जज से इच्छा मृत्यु मांगी है। अरविंद सिंह के आवेदन पर जज ने कहा कि आप वकील के जरिए प्रॉपर आवेदन लगवाएं। उस पर अलग से सुनवाई होगी। 18 तारीख को EOW की रिमांड खत्म होने पर अरविंद कोर्ट में पेश किए गए थे। इसी दौरान उन्होंने इच्छा मृत्यु का लगाया आवेदन।

RELATED POSTS

View all

view all