Live Khabar 24x7

Breaking News : सीएम साय के सचिव बनाए गए IPS राहुल भगत, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश…

February 3, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Breaking News : भारतीय पुलिस सेवा के अफसर राहुल भगत मुख्यमंत्री के सचिव बनाए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए हैं। राहुल भगत राजनांदगांव रेंज के आईजी पद पर हैं। भगत 2005 बैच के अफसर हैं और वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ पहले भी काम कर चुके हैं।

Read More : CG Breaking : लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री और संभाग प्रभारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट

राहुल 2005 बैच के आईपीएस अफसर हैं। केंद्रीय इस्पात, खान श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री रहने के दौरान विष्णुदेव साय राहुल भगत को अपनी पसंद पर प्रतिनियुक्ति पर अपने साथ ले गए थे। राहुल भगत प्रदेश के पहले ऐसे आईपीएस हैं जिन्हें पुलिस विभाग से संबद्ध विभागों से बाहर के विभाग में डेपुटेशन मिली थी। उन्हें भारत सरकार में श्रम एवं रोजगार विभाग में निदेशक बनाया गया था।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all