Live Khabar 24x7

BREAKING NEWS : हिमाचल में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता हुई रद्द, विधानसभा स्पीकर ने सुनाया बड़ा फैसला

February 29, 2024 | by livekhabar24x7.com

CG Transfer Breaking

 

शिमला। BREAKING NEWS : हिमाचल प्रदेश मेंसियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच कांग्रेस के खिलाफ वोट करने वाले 6 बागी विधायकों पर कार्रवाई की गई है। विधानसभा स्पीकर ने कांग्रेस के इन 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने यह फैसला सुनाया।

हिमाचल विधानसभा के स्पीकर कुलदीप पठानिया ने उन्हें पार्टी व्हिप के उल्लंघन का दोषी माना गया है। कल उन्होंने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला रिजर्व रख लिया था। बता दें कि कांग्रेस विधायक और संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने दलबदल विरोधी कानून के तहत छह विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए याचिका दायर की थी।

Read More : Breaking News : सीएम साय के सचिव बनाए गए IPS राहुल भगत, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश…

इन विधायकों पर गिरी गाज
जिन 6 बागी विधायकों को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के स्पीकर ने अयोग्य घोषित किया है, उनमें राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर, चेतन शर्मा, आईडी लखनवाल, सुधीर शर्मा और देवेंद्र भुट्टो शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक हिमाचल विधानसभा स्पीकर के फैसले को चुनौती देने के लिए बागी विधायक हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं। विधानसभा स्पीकर ने बताया कि मैंने सभी का पक्ष सुना है। विधायकों ने व्हिप का उल्लंघन किया। सभी 6 बागी विधायकों की सदस्यता तत्काल प्रभाव से खत्म की जाती है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले सभी विधायक अयोग्य घोषित किया जा रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all