रायपुर। Breaking : मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही छत्तीसगढ़ की नयी सरकार एक्शन में है। लगातार बैठकें चल रही है, अधिकारियों को निर्देश दिये जा रहे हैं और सरकारी योजनाओं की समीक्षा हो रही है। इसी कड़ी में आज राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पिछली सरकार के कार्यकाल में हुई राजनीतिक नियुक्तियों को समाप्त कर दिया है। इस संबंध में जीएडी ने आदेश भी जारी कर दिया है।
इस आदेश के बाद निगम-मंडल में नियुक्त हुए लोगों को अपना पद छोड़ना होगा। हालांकि इनमें से कुछ लोगों ने सत्ता बदलने के साथ ही इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कई निगम-मंडलों में अभी भी मनोनीत सदस्य बने हुए हैं। सरकार के इस आदेश के बाद सभी को अपना इस्तीफा देना होगा।