महानदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन हुआ प्रभावित, देखें वीडियो
September 22, 2024 | by Nitesh Sharma

धमतरी। जिले के महानदी पर बना पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। जहां पुल का एक हिस्सा धंस गया है। अब पुल के धंसने पर चारपहिया वाहन पर रोक लगा दी गई है। जिसके चलते कुरुद-मगरलोड के बीच आवागमन प्रभावित है।
जानकारी मुताबिक, महानदी में बने पुल की स्थिति को दखते हुए किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए आवाजाही को रोक दी गई है। सिर्फ पैदल और दोपहिया को अनुमति है। मिली जानकारी के अनुसार महानदी से मनमानी रेत निकासी के कारण पुल की नींव कमजोर हो गई थी। जिसके कारण ये स्थिति बन गई है।
RELATED POSTS
View all