Live Khabar 24x7

Bridge Collapse : बिहार में फिर ढहा पुल, सीवान में नहर पर बना ब्रिज भरभरा कर गिरा, टूटा गावों का संपर्क

June 22, 2024 | by Nitesh Sharma

bihar

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

पटना। Bridge Collapse : बिहार में एक बार फिर से पुल हादसा हुआ है। यहां के सीवान के महाराजगंज अनुमंडल के पटेढ़ा और गरौली गांव के बीच गंडक नहर पर गिर गया। हादसे के बाद दो गांव के बीच संपर्क टूट गया हैं।

Read More : Bridge Collapsed : उद्घाटन से पहले गिरा 12 करोड़ की लागत से बना पुल, देखें VIDEO

ग्रामीणों का कहना है कि 29 साल पहले बिहार सरकार ने इस पुल का निर्माण करवायाा। कुछ दिन पहले ही विभाग नहर की सफाई करवाई गई थी। साथ ही नहर की मिट्टी काटकर नहर के बांध पर फेंक दी गई थी। ग्रामीणों का दावा है कि इसी कारण पुल का पाया कमजोर हो गया। आज पाया टूट गया, जिससे पुल नहर में गिर गया। घटना के बाद प्रशासन ने जांच टीम का गठन किया है।

RELATED POSTS

View all

view all