Live Khabar 24x7

Bridge Collapse : बिहार में निर्माणधीन पुल हुआ ध्वस्त, करोड़ो की लगात से बन रहा था ब्रिज

June 23, 2024 | by Nitesh Sharma

1

 

मोतिहारी। Bridge Collapse : बिहार के एक हफ्ते के भीतर तीसरे पुल के गिरने का मामला सामने आया है। जहां मोतिहारी से निर्माणधीन पुल गिर गया है। बताया जा रहा है कि डेढ़ करोड़ की लगात से बन रहा पुल ढलाई के बाद ध्वस्त हो गया। घोड़ासहन प्रखंड के अमवा से चैनपुर स्टेशन जाने वाली सड़क में लगभग 40 फीट पुल बनने का काम चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस पुल को एक करोड़ 59 लाख 25 हजार 602 रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। पुल के उपरी भाग का शनिवार को ढ़लाई हुआ था लेकिन बीती रात ही गिर गया। विभागीय अधिकारी असमाजिक तत्वों द्वारा पुल ध्वस्त किए जाने की बात कह रहे हैं।

पूर्व भाजपा सांसद ने किया था शिलान्यास

इस 18 मीटर लंबे पुल को धीरज कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड बनवा रही है। जिसका शिलन्यास शिवहर की पूर्व भाजपा सांसद रमा देवी द्वारा 10 मार्च को किया गया था। पुल का निर्माण घोड़ासहन प्रखंड के अमवा से चैनपुर स्टेशन जाने वाले पथ में हो रहा है।

एक ग्रामीण का कहना है कि पुल का निर्माण जिस डायरेक्शन में बनना था उस डायरेक्शन में पुल नहीं बन रहा है। इंजीनियर पुल के डायरेक्शन को बदल कर निर्माण करा रहा है। इसके अलावा पुल निर्माण में लगाए जा रहे मैटेरियल भी गुणवत्तापूर्ण नहीं है। स्टीमेट के अनुसार पुल का निर्माण नहीं हो रहा है जिस कारण ढ़लाई के साथ ही पुल ध्वस्त हो गया।

 

RELATED POSTS

View all

view all