Live Khabar 24x7

Bridge Collapse : फिर गिरा भ्रस्टाचार का पुल! 15 गांव का आवागमन प्रभावित, अब एक्सपर्ट करेंगे जांच

June 14, 2023 | by livekhabar24x7.com

तापी। Bridge Collapse : बिहार के बाद गुजरात में पुल टूटकर गिरने की बड़ी घटना सामने आई है। जिससे एक बार फिर गुजरात प्रशासन पर सवाल उठ रहे है। तापी जिले में 2021 से पुल का निर्माण किया जा रहा था। इस पुल को 2 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा था। जो आज टूट गया है।

Bridge Collapse : पूरा मामला, गुजरात के तापी जिले व्यारा तहसील का है। यहां मायपुर और देगामा गांव को जोड़ने वाली सड़क पर मिंधोला नदी पर पुल का निर्माण किया जा रहा था। इसके टूटने से 15 गांव प्रभावित हुए हैं। इसपर कार्यपालक इंजीनियर नीरव राठौड़ का कहना है कि एक्सपर्ट से जांच करवाकर कारण का पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘पुल के निर्माण का कार्य 2021 में शुरू हुआ था, जिसकी लागत 2 करोड़ रुपए है। एक्सपर्ट द्वारा जांच कराकर पुल के टूटने का कारण पता लगाया जाएगा।’

साल 2022 में गुजारत में मोरबी नदी पर बना पुल टूट गया था। इस हादसे में 135 लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे के बाद पुल बनाने वाली कंपनी ओरेवा ग्रुप के एमडी जयसुख पटेल सहित 10 आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज है। तीन सुरक्षा गार्डों को इससे पहले छह महीने की हिरासत के बाद मई में जमानत दी गई थी। वहीं 9 जून को दो टिकट क्लर्कों को लगभग सात महीने की न्यायिक हिरासत के बाद रिहा किया गया है। इनपर आरोप है कि कंपनी को वित्तीय लाभ पहुंचाने के लिए इन्होंने अनुभवहीन सुरक्षा गार्डों को काम सौंपा था।

RELATED POSTS

View all

view all