Bridge Collapse : ढह गया भ्रष्टाचार का पुल! बिहार के बाद छत्तीसगढ़ में बरसाती पानी में बहा 16 करोड़, देखें Video…
June 28, 2023 | by livekhabar24x7.com
दुर्ग। CG Bridge Collapse : मानसून आते ही कई जगह में उथल-पुथल होने लगी हैं। कई स्थानों में देखने को मिल रहा है कि नदी-नाले अभी से उफान में आने लगे है तो कई जगह से पुल और स्ट्रक्चर गिरने की खबरे सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला दुर्ग जिले से आया है। जहां शिवनाथ नदी के संगिनी घाट में निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिर पड़ा।
जानकारी के अनुसार पूल की अनुमानित लागत 16.40 करोड़ रूपए हैं। वहीं इसकी लम्बाई 300 मीटर बताई जा रही हैं। ऐसे में यह बड़ी आर्थिक हानि के रूप में देखा जा रहा है।
पुल का स्ट्रक्चर के ढहने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक पुल का निर्माण काफी दिनों से चल रहा था। जिसके निर्माण पर अधिकारियों ने रोक लगा दी थी। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया हैं कि इसके रोक लगाने के पीछे क्या वजह रही। रोक के बाद भी स्ट्रक्चर को हटाया नहीं गया था। लेकिन बारिश के कारण अचानक से भर भराकर गिर गया।जानकारी के मुताबिक पुल का निर्माण प्राइवेट एजेंसी अमर इंफ्रास्ट्रक्चर बिल्डर करा रही थी।
RELATED POSTS
View all