Live Khabar 24x7

बसपा ने अब छत्तीसगढ़ के इन तीन सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान, देवेंद्र यादव के खिलाफ अश्वनी रजक को दी टिकट

April 14, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी ने छत्तीसगढ़ के तीन सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान कर दिया है। लिस्ट में बिलासपुर, सरगुजा और रायगढ़ से प्रत्याशियों की घोषणा की है।

बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में बीएसपी की तीसरी सूची है। इससे पहले 22 मार्च को पहली सूची जारी की गई थी, जिसमें बस्‍तर और जांजगीर सीट से प्रत्‍याशी के नाम की घोषणा की गई थी। इसके बाद 1 अप्रैल को दूसरी सूची आई जिसमें तीन सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर से प्रत्‍याशी के नाम की घोषणा की गई थी। पार्टी अब तक तीन बार में 11 में से 8 सीटों पर नामों की घोषणा कर चुकी है।

बताते चले कि लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के बीच गठबंधन की बात चल रही थी। दोनों पार्टी छत्‍तीसगढ़ में साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद बीएसपी ने अकेले ही सभी 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बीएसपी ने इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ के साथ गठबंधन किया था, तब पार्टी को 2 सीटों पर जीत मिली थी। 2023 के चुनाव में पार्टी एक भी सीट जीत नहीं पाई है।

RELATED POSTS

View all

view all