बसपा ने रायपुर से ममता रानी साहू को बनाया प्रत्याशी, इन सीटों पर भी उम्मीदवार का किया ऐलान
April 18, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान कल यानी 19 अप्रैल को हौने जा रहा है। इससे पहले बसपा ने एक और लिस्ट जारी करते हुए छत्तीसगढ़ के तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। जिसमेें कोरबा, रायपुर और कांकेर के उम्मीदवारों के नाम शामिल है। रायपुर लोकसभा क्षेत्र से बसपा ने ममता रानी साहू को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कोरबा से दुजराम बोद्ध को टिकट दी है। साथ ही दुर्ग से दिलीप कुमार रामटेके को मैदान में उतारा है। जिसके बाद अब सभी 11 लोकसभा पर प्रत्याशी के नाम घोषित कर दिया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीएसपी की तीसरी सूची है। इससे पहले 22 मार्च को पहली सूची जारी की गई थी, जिसमें बस्तर और जांजगीर सीट से प्रत्याशी के नाम की घोषणा की गई थी। इसके बाद 1 अप्रैल को दूसरी सूची आई जिसमें तीन सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर से प्रत्याशी के नाम की घोषणा की गई थी।
बताते चले कि लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के बीच गठबंधन की बात चल रही थी। दोनों पार्टी छत्तीसगढ़ में साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद बीएसपी ने अकेले ही सभी 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बीएसपी ने इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के साथ गठबंधन किया था, तब पार्टी को 2 सीटों पर जीत मिली थी। 2023 के चुनाव में पार्टी एक भी सीट जीत नहीं पाई है।
RELATED POSTS
View all