Live Khabar 24x7

Building Collapse : 6 मंजिला ईमारत ढहने से 7 मजदूरों की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका,

July 7, 2024 | by Nitesh Sharma

Building Collapse

 

सूरत। Building Collapse : गुरजट के सूरज में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, देर रात छह मंजिला आवासीय ईमारत ढहने से कई मजदूरों की मौत हो थी। रविवार की सुबह तक मृतकों की संख्या 7 तक पहुंच गई। मरने वालों में मध्यप्रदेश के 5 मजदूर शामिल है। साथ ही मृतकों में दो सगे भाई भी है। जो परासी गांव के निवासी थे। जबकि मारे गए तीन अन्य मजदूर मझौली थाना क्षेत्र के निवासी थे।

सीधी सासंद डा. राजेश मिश्रा ने सूरत के स्थानीय संसद से बात करके मृतकों का शव सीधी पहुंचाने के लिए शव वाहन की व्यवस्था करवाई है। हादसे पर सूरत पूलिस आयुक्त ने बताया कि हादसे में घायल एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 7 शव बरामद किए गए हैं।

अभी भी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से बरामद किया गया पहला शव 25 वर्षीय एक व्यक्ति का था। हादसे में सुरक्षित बचाई गई महिला कशिश शर्मा (23) को न्यू सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस के मुताबिक, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम का बचाव अभियान रात से जारी है।

RELATED POSTS

View all

view all