Live Khabar 24x7

Burning Truck : चलती ट्रक में अचानक लगी आग, ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर जान बचाई, मौके पर दमकल टीम मौजूद

April 25, 2024 | by Nitesh Sharma

Burning Truck

 

धमतरी। Burning Truck : धमतरी में चलती ट्रक में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। हादसे में ट्रक जलकर खाक हो गया। आग लगते ही ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर ने तो कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर दमकल की टीम पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि ट्रक में बिस्किट भरा हुआ था।

जानकारी अनुसार, धमतरी के केरेगांव के पास यह हादसा हुआ है। गुरुवार की सुबह धमतरी से नगरी की ओर जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गया। आग लगते ही ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर अपनी जान बचाई है। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और दमकल विभाग को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग पर काबू पाने लगातार कोशिश कर रही है।

आग लगने से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक में बिस्किट भरा हुआ था, जो नगरी की ओर ले जाया जा रहा था। फिलहाल, ट्रक में आग कैसे लगी, इसकी वजह पता नहीं चल सकी है। मौके पर मौजूद पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

RELATED POSTS

View all

view all