Live Khabar 24x7

Bus Accident : रायपुर से सरायपाली जा रही यात्री बस हुई हादसे का शिकार, मच गई चीख पुकार, खिड़की से लोगों को निकला गया बाहर

August 14, 2024 | by Nitesh Sharma

Bus Accident

 

महासमुंद। Bus Accident : जिले में बुधवार को एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस रायपुर से यात्रियों को लेकर महासमुंद जा रही थी। इस दौरान बस हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, बस तेज रफ़्तार में लोहे के बोर्ड से टकरा गई। बस एक्सीडेंट बोररा मोड़ पटेवा के पास हुई। बस में 50 लोगों के होने की जानकारी है।

दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस बस में सवार यात्रियों को खिड़की से बाहर निकाला। हादसे में कुछ यात्रियों को चोटें आईं। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

RELATED POSTS

View all

view all