Live Khabar 24x7

Bus Accident : यात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी, दुर्घटना में 33 लोगों की मौत

November 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

जम्मू। Bus Accident : जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में 33 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, घटना डोडा की है। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में एक बस 250 मीटर नीचे जा गिरी। बस जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और बस ढाई सौ मीटर नीचे जा गिरी। हादसे के दौरान बस यात्रियों से भरी थी।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा, प्रभावित व्यक्तियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए मंडलायुक्त और जिला प्रशासन को निर्देश दिया।

RELATED POSTS

View all

view all