Bus Accident : बस में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर 26 लोगों की मौत, जानें कैसे और कहां हुआ यह खौफनाक हादसा…
July 1, 2023 | by livekhabar24x7.com
महाराष्ट्र। Bus Accident : महाराष्ट्र में शनिवार रात एक भीषण हादसा हुआ हैं । यहां बुलढाणा में नागपुर से पुणे जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, बस जब समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बुलढाणा के पास थी तभी बस पलट गई और इसके बाद उसमें भीषण आग लग गई।
मिली जानकारी के अनुसार बस में 33 लोग सवार थे। जिनमें से 26 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं, अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मृतकों की हालत इतनी ख़राब हैं कि उनके शवों की पहचान के लिए DNA टेस्ट किया जाएगा। जिसके बाद सभी शवों कों परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
RELATED POSTS
View all