Live Khabar 24x7

CRPF जवानों से भरी बस पलटी, ड्राइवर समेत 11 जवान घायल, चुनावी ड्यूटी पर जाते वक्‍त हुआ हादसा

March 30, 2024 | by livekhabar24x7.com

4

 

जगदलपुर। जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां ग्राम रतेंगा में सीआरपीएफ (CRPF) जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये सभी जवान चुनावी ड्यूटी में कोंडागांव जा रहे थे। इस हादसे में 11 जवान और ड्राइवर घायल हुए हैं। जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा भेजा गया है।

Read More : CG News : दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, चपेट में आने से CRPF जवान घायल

बताया गया कि सभी जवान पुस्पाल कैंप से रवाना हुए थे। रतेंगा अंधा मोड़ पर वाहन रोड से नीचे उतरने से पलट गई। हादसे में घायल सात जवानों को डिमरापाल मेडिलकल कालेज रेफर कर दिया गया है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है अचानक ड्राइवर के स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो देने से वाहन पलट गई। जवानों से भरी वाहन अपने गंतव्य तक पहुंचती उससे पहले ही बीच रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गयी।

RELATED POSTS

View all

view all