Live Khabar 24x7

खड़े ट्रक में जा घुसी बस, दुर्घटना में चालक और यात्री घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती

November 18, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

CG News

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी बस एनएच पर खड़ी ट्रक में जा घुसी। बताया जा रहा है कि बस यात्रियों को बिलासपुर से लेकर रायपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान नेशनल हाइवे पर खड़ी ट्रक को बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस के यात्री, कंडक्टर और ट्रक डाइवर को चोटें आई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिमगा पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक, पापुलर बस सर्विस की बस का चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद उसने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना से बस और ट्रक दोनों को नुकसान हुआ है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है और मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से नेशनल हाईवे पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने वापस से यातायात को सामान्य कर दिया।

RELATED POSTS

View all

view all