Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक हुई शुरू, इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर
January 3, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Cabinet Meeting : विष्णुदेव साय की पहली विस्तारित बैठक आज हो रही है। नये मंत्रियों की मौजूदगी में होने वाली इस पहली बैठक में दर्जन भर से ज्यादा एजेंडों पर चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक में बैठक में मोदी की गारंटी के तहत मिशन 100 के तहत तय किये गये प्रस्तावों को कैबिनेट में रखा गया है। चर्चा है कि आज की बैठक में पीएससी के भ्रष्टाचार पर जांच का फैसला हो सकता है।
भाजपा के अंदर से ही लगातार सीबीआई जांच की मांग उठ रही है। पिछले दिनों विधायक सुशांत शुक्ला ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी। वहीं मंत्री ओपी चौधरी ने भी पीएससी घोटाले की जांच की बात कही थी। आज इस पर कुछ फैसला लिया जा सकता है।
वहीं माघी पुन्नी मेला से फिर राजिम कुंभ आयोजित करने को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। साथ ही महतारी वंदन योजना और रामलला दर्शन के प्रस्ताव पर भी आज की कैबिनेट में मुहर लग सकती है। बैठक के बाद कैबिनेट के संदर्भ में शाम 4 बजे मीडिया को जानकारी दी जायेगी।
RELATED POSTS
View all