Cabinet Meeting : सीएम बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा…
July 6, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ में आज सीएम भूपेश की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक सीएम हाउस में सुबह 11 बजे बुलाई गई है।कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में अनियमित कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा होगी। वहीं मानसून सत्र समेत कई मुद्दों पर भी चर्चा होगी। वहीं ऐसी भी कयास है कि इस बैठक में सरकार छत्तीसगढ़ के संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।
RELATED POSTS
View all