रायपुर। आज साय कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। इससे पहले ही मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के कर्मचारियों को DA में बढ़ोतरी का तोहफा दिया हैं। आज होने वाली बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
बताया जा रहा है कि दिवाली से पहले होने वाली इस बैठक में कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं, जिनमें से एक धान खरीदी को लेकर भी हो सकता है। इस महीने के पहले सप्ताह में बैठक कराने का प्रस्ताव था, लेकिन मंत्रियों के क्षेत्र में व्यस्तता की वजह से बैठक टाल दी गई।
इस बैठक में राज्य सरकार धान खरीदी और राज्योत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर सकती है। बता दें कि धान खरीदी के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने इस साल 160 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। खरीदी शुरू करने के लिए 15 नवंबर की तारीख प्रस्तावित की है। इन फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लगनी है।