Live Khabar 24x7

सीएम विष्णुदेव साय समेत कैबिनेट मंत्री अयोध्या रवाना, राम लला के करेंगे दर्शन, प्रभु को भेंट करेंगे शबरी के बेर और ये वस्तुएं…

July 13, 2024 | by Nitesh Sharma

CM SAI

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। साय मंत्रिमंडल आज ऐतिहासिक अयोध्या धाम की यात्रा पर जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सभी कैबिनेट मंत्री आज सुबह चार्टर विमान से अयोध्या रवाना हो गए हैं। इस यात्रा की विशेषता यह है कि मुख्यमंत्री साय शबरी की धरती शिवरीनारायण से बेर फल से भरी टोकरी के अलावा विष्णु भोग चांवल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू, अनारसा और सीताफल रामलला को उपहार स्वरूप भेंट करेंगे।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

यात्रा का कार्यक्रम:

– CM साय आज सुबह 9.30 बजे: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

– जिसके बाद सुबह 11 बजे: अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

– 11.15 बजे से शाम 5 बजे तक: श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम में श्री रामलला के दर्शन और मंदिर का भ्रमण करेंगे।

– शाम 5.15 बजे: अयोध्या धाम एयरपोर्ट से रायपुर वापसी के लिए प्रस्थान करेंगे |

– जो की शाम करीब 6.45 बजे: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर लौट आएंगे।

 

RELATED POSTS

View all

view all