रायपुर। धान खरीदी और कस्टम मिलिंग को लेकर आज मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक हुई। बैठक में 15 नवंबर से धान खरीदी और 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का प्रस्ताव पारित हुआ है। कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों को रखा जायेगा। बैठक में मंत्री ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए। वहीं मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक खत्म होने के बाद समिति के अध्यक्ष मंत्री दयाल दास बघेल ने मीडिया से चर्चा में बताया कि 31 सौ रुपए के भाव से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के साथ, सभी धान खरीदी केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन से खरीदने का निर्णय लिया गया है। धान खरीदी के लिए 30 हजार गठान बरदाने की खरीदी होगी।