चयनित IAS अफसरों को आवंटित हुआ कैडर, छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए IAS
November 30, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। छत्तीसगढ़ को तीन नए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मिले है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने 2024 बैच के IAS अफसरों को कैडर आवंटन किया है। इस बार 2024 बैच के 180 आईएएस अधिकारियों को उनके संबंधित कैडर आवंटित किए गए हैं। इनमें से तीन IAS को छत्तीसगढ़ कैडर दिया गया है।
मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट जारी होने के बाद राज्य सरकारें इन अधिकारियों को पोस्टिंग देगी। जिन्हें छत्तीसगढ़ कैडर दिया गया है, उनकी जानकारी :-
अक्षय दोशी:
रैंक: 75
गृह राज्य : पश्चिम बंगाल
कैटेगरी : जनरल
अक्षय को छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है।
विपिन दुबे:
रैंक: 238
गृह राज्य: उत्तर प्रदेश
कैटेगरी: जनरल
विपिन को छत्तीसगढ़ कैडर दिया गया है।
क्षितिज गुरभेले:
रैंक : 441
गृह राज्य : महाराष्ट्र
कैटेगरी : अनुसूचित जाति (एससी)
क्षितिज को भी छत्तीसगढ़ कैडर दिया गया है।
RELATED POSTS
View all