Live Khabar 24x7

Captain Miller First Look : कैप्टन मिलर का फर्स्ट लुक हुआ आउट, जंग के मैदान में खड़े नजर आए एक्टर Dhanush, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

June 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Captain Miller First Look : फिल्म कैप्टन मिलर का आज फर्स्ट लुक आउट हो गया है। जिसमें तमिल सुपरस्टार धनुष (Superstar Dhanush) नजर आ रहे है। फैंस की एक्साइटमेंट फर्स्ट लुक जारी होने के बाद बढ़ गई है। इससे पहले फिल्म से संबंधित जानकारियां सामने आई है। जिसमें बताया जा रहा था कि फिल्म को कुल तीन भाग में विभाजित किया जाएगा।

Asur 2 First Look Out : मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘असुर 2’ का फर्स्ट लुक आउट, इस दिन से बिलकुल फ्री देख पाएंगे आप

जंग के मैदान में धनुष

Captain Miller First Look : फिल्म के फर्स्ट पोस्टर में एक्टर धनुष किसी योद्धा की तरह खड़े हुए नजर आ रहे है। धनुष का यह लुक काफी रफ एंड टफ लग रहा है। पोस्टर को देखकर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि धनुष इस फिल्म में किसी सैनिक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के इस लुक में अभिनेता के चारों ओर सैनिकों के शव जमीन पर पड़े हैं। धनुष के हाथ में बंदूक है और ऐसा लगता है कि युद्ध के मैदान में वह फिलहाल अकेले जीवित बचे हैं।

https://www.instagram.com/reel/CuHeaY0pk2u/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

पीरियड फिल्म

Captain Miller First Look : मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, धनुष की यह पीरियड फिल्म है, जिसका प्लॉट 1930-40 के दशक के आसपास तैयार किया गया है। उत्तर भारत में भी धनुष को काफी पसंद किया जाता रहा है। हिंदी बेल्ट में भी एक्टर की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all