Live Khabar 24x7

रायपुर में विवाहिता से गैंगरेप का मामला, रिश्तेदार और दोस्त ने दिया वारदात को अंजाम, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

November 20, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Crime

CG Crime

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में क्राइम कंट्रोल का मुद्दा चुनावी भी बना, लेकिन अब भी इसपर सवाल उठना बंद नहीं हुआ है। रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में महिला के साथ गैंगरेप की वारदात का मामला सामने आया है। जहां एक 23 वर्षीय महिला के साथ रिश्तेदार और उसके दोस्तों द्वारा रेप किया गया है। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए है। घटना के दौरान विवाहिता का पति ड्यूटी पर गया हुआ था। पीड़िता ने अपने पति को पूरी घटना बताई। जिसके बाद पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया।

जानकारी अनुसार, गुढ़ियारी थाना इलाके में एक विवाहिता ने पुलिस के सामने खुद के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का दावा किया है। वही इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक बिज्जू मरकाम और बिहारी फरार बताये जा रहे है। इनमें एक महिला का रिश्तेदार जबकि दूसरा उसका दोस्त बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस महिला के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

RELATED POSTS

View all

view all