Live Khabar 24x7

CBI New Director : DGP प्रवीण सूद बने CBI के नए डायरेक्टर, इस दिन संभालेंगे पदभार

May 14, 2023 | by livekhabar24x7.com

दिल्ली। CBI New Director : कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को दो साल की अवधि के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का निदेशक नियुक्त किया गया है। वह अपने दो साल के कार्यकाल के पूरा होने पर सुबोध कुमार जायसवाल (IPS/1985/MH) का स्थान लेंगे। उनका कार्यकाल 25 मई को खत्म होगा इसके बाद DGP प्रवीण सूद पदभार ससंभालेंगे।

सूद कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें तीन साल पहले राज्य के डीजीपी के रूप में नियुक्त किया गया था। वह हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और आईआईटी-दिल्ली के पूर्व छात्र हैं। उन्हें मई 2024 में सेवानिवृत्त होना था, लेकिन अब उन्हें दो साल का निश्चित कार्यकाल मिलेगा और वह कम से कम मई 2025 तक पद पर बने रहेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all