CBI New Director : पूर्व डीजीपी प्रवीण सूद ने संभाला सीबीआई के डायरेक्टर का पदभार, दो साल तक निभाएंगे जिम्मेदारी
May 25, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। CBI New Director : वरिष्ठ आईपीएस प्रवीण सूद ने आज सीबीआई के नए निदेशक का पदभार संभाल लिया। सूद दो साल तक इस पद पर रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि अपने अंतिम कार्य दिवस पर निवर्तमान निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने नई दिल्ली मुख्यालय में एजेंसी का प्रभार सौंपा।
कौन हैं प्रवीण सूद?
सूद 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। वह राज्य के पुलिस महानिदेशक के पद पर भी रह चुके हैं। सूद जायसवाल के बाद देश के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं।
RELATED POSTS
View all