Live Khabar 24x7

CBSE 12 वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, एक विषय में सप्लीमेंट्री आने के बाद उठाया आत्मघाती कदम

May 14, 2024 | by Nitesh Sharma

CG news

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

जगदलपुर। सीबीएसई 12वीं बोर्ड नतीजे आने के बाद एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, छात्रा जगदलपुर के एक स्कूल से 12वीं की परीक्षा दिलाई थी। सोमवार को रिजल्ट आया तो उसे एक सब्जेक्ट में 3 अंकों से सप्लीमेंट्री आई थी। रिजल्ट से वह उदास हो गई। इसी गम में छात्रा ने अपनी चुनरी का फंदा बनाया और पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।

Read More : CBSE के 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी, CM विष्णु देव साय ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को दी शुभकामनाएं

जगदलपुर के बोधघाट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, छात्रा का नाम हर्षिता सोनी है। वह सीबीएसई कोर्स में 12वीं कॉमर्स सब्जेक्ट की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि, हर्षिता की सहेलियां अच्छे अंकों से पास हो गई थीं। हर्षिता सप्लीमेंट्री आने से काफी उदास हो गई थी। रिजल्ट देखने के कुछ ह देर बाद उसने घर के अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया।

उसी कमरे में अपनी चुनर का फंदा बनाया और पंखे से लटक गई। काफी देर तक उसके कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने किसी तरह से कमरे को का दरवाजा खोला और फंदे से इसे नीचे उतारा। तुरंत हर्षिता को हास्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हर्षिता को मृत घोषित कर दिया।

RELATED POSTS

View all

view all