Cement Price : छत्तीसगढ़ में सस्ता हुआ सीमेंट, बढ़े दामों पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताई थी आपत्ति, जल्द पुरानी दर होगी लागू
September 16, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। Cement Price : प्रदेश की सीमेंट कंपनियों ने सीमेंट की कीमत घटा दी है। हाल ही में सीमेंट की कीमतों में भारी वृद्धि हुई थी। लेकिन, लोगों ने इसके लिए जमकर नाराजगी जताई। वहीं सीमेंट के दाम बढ़ने पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी आपत्ति जाहिर की थी। लगातार विरोध होने के बाद आखिरकार सीमेंट कंपनियों ने इसके रेट में वापस से कमी कर दी है। सीमेंट कंपनियों ने इसके दाम अब 45 रुपए कम कर दिए हैं।
Read more : Cement-Sariya Price : घर बनाने का शानदार मौका! सीमेंट और सरिया की कीमतों में आई भारी गिरावट
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्र लिखा था। इस पात्र ने उन्होंने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए प्रश्न किया था कि जब मजदूरी नहीं बढ़ी तो इसके दाम क्यों बढ़ाए जा रहे। वहीं दाम बढ़ाने के खिलाफ कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया था।
बता दें कि प्रदेश में पहले सीमेंट का रेट 260 रुपए प्रति बोरी था। जिसके बाद 3 सितंबर 2024 को कीमत में वृद्धि की गई। दाम बढ़ने के बाद एक बोरी सीमेंट की कीमत 310 रुपए है। इसके अलावा सरकारी और जनहित के प्रोजेक्ट्स के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सीमेंट के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। पहले 210 रुपए थे, इसे बढ़ाकर अब 260 रुपए प्रति बोरी किया गया था।
RELATED POSTS
View all