Cement-Sariya Price : घर बनाने का शानदार मौका! सीमेंट और सरिया की कीमतों में आई भारी गिरावट
May 5, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Cement-Sariya Price : अगर आप घर बनाने की प्लानिंग कर रहे है तो आपको देरी नहीं करनी चाहिए। दरअसल सिमेंट और सरिया की कीमतों में भारी गिरावट की खबर आ रही है। घर बनाने के लिए इन दोनों की सबसे ज्यादा खपत होती है साथ ही ज्यादा बजट भी लगता हैं। आपको बता दें कि पिछले लंबे समय से सिमेंट और सरिया के भाव आसमान छू रहे हैं। जिसके बाद पहली बार गिरावट की खबर आ रही है।
खबर यह भी है कि आने वाले दिनों में सरिया और सिमेंट के भाव और बढ़ सकते हैं। तो देरी बिल्कुल मत करिये। सरिया और सीमेंट की कीमत की बात करें तो वर्तमान में काफी कम चल रहे हैं। ऐसे में वे लोग बेहिचक मकान बनाने का प्लान बना सकते हैं।
सरिया के दामों की बात करें तो अभी सरिया का ताजा रेट 75000 रुपए प्रति टन के नीचले स्तर पर चल रहा है। जो काफी दिनों बाद हाई रेट से नीचे आयी है। सीमेंट अभी 400 रुपए से नीचे कारोबार कर रहा है। इससे पहले सीमेंट 400 के ऊपर चला गया था।
RELATED POSTS
View all