Live Khabar 24x7

छत्तीसगढ़ कैडर के IPS जितेंद्र मीणा को केंद्र ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए CBI के DIG, आदेश हुआ जारी

December 11, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस जितेंद्र सिंह मीणा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में IPS मीणा को उप महानिरीक्षक (DIG) की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है। जितेंद्र सिंह मीणा 2007 बैच के आईपीएस हैं।

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी जितेंद्र सिंह मीणा को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में उप महानिरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर जितेंद्र सिंह मीणा समेत 4 IPS अधिकारियों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ कैडर के 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी मीणा को पांच साल की अवधि के लिए सीबीआई में नियुक्त किया गया है।

Read More : CG News : घर लौट रहे युवक की मौत, अनियंत्रित होकर गिट्टी के ढेर में जा घुसी बाइक, दूसरे की हालत गंभीर

साथ ही उनके अलावा सीबीआई में चार अन्य पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा (मध्य प्रदेश कैडर), अचल त्यागी (गुजरात कैडर) और प्रवीण कुमार (गुजरात कैडर) को पांच वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है। वहीं भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी गौरव मित्तल को 4 साल की अवधि के लिए एसपी नियुक्त किया गया है।

बता दें कि, इससे पहले छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अमित कुमार सीबीआई में एसपी, डीआईजी और संयुक्त निदेश (पॉलिसी) की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

 

RELATED POSTS

View all

view all