Live Khabar 24x7

होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा! महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी

March 7, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। सरकार ने महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। अब कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है। इसका फायदा 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। मालूम हो कि महंगाई भत्ता साल में दो बार याने कि जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है।

ये महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2024 से लागू होगा। मार्च के अंत में सैलरी से साथ इसे क्रेडिट किया जाएगा। कुल दो महीने का एरियर भी इसमें जुड़कर आएगा। ये लगातार चौथी बार है, जब महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा हुआ है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर 12,868.72 रुपए का बोझ बढ़ेगा।

RELATED POSTS

View all

view all