CG निकाय चुनाव 2025: भाजपा का जलवा बरकरार, बालोद समेत कई जगहों पर परचम लहराया, कांग्रेस को तगड़ा झटका
February 15, 2025 | by Nitesh Sharma

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के नतीजे तेजी से सामने आ रहे हैं। भाजपा ने इस बार कई बड़े नगर निगमों और नगर पंचायतों में शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।
CG निकाय चुनाव 2025: बालोद में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत
बालोद जिले में 8 में से 7 नगरीय निकायों में भाजपा ने जीत दर्ज कर कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया। वहीं, एक निकाय में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी।
CG निकाय चुनाव 2025: नगर निगमों में भी भाजपा की बढ़त
अब तक के नतीजों के मुताबिक 10 में से 4 नगर निगमों में बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है, जबकि कई अन्य जगहों पर भी बढ़त बनाए हुए है।
- रायपुर नगर निगम में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ रही हैं।
- बीजापुर और खरसिया नगर पालिका में भी भाजपा के प्रत्याशी विजयी रहे।
- सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े ने 196 वोटों से जीत दर्ज की।
- सिमगा नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया ने जीत का परचम लहराया।
CG निकाय चुनाव 2025: मतदान प्रतिशत पर नजर
इस बार छत्तीसगढ़ में ओवरऑल 72% मतदान हुआ। महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में कम रही।
नगर निगमों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:
- रायपुर: 44.4%
- दुर्ग: 63.78%
- राजनांदगांव: 75.82%
- बिलासपुर: 55%
- अंबिकापुर: 63.10%
- चिरमिरी: 66.82%
- जगदलपुर: 57.52%
- रायगढ़: 70.91%
- कोरबा: 51.66%
- धमतरी: 77.69%
कुल मिलाकर, इस बार निकाय चुनावों में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है, जबकि कांग्रेस को कई क्षेत्रों में करारी हार का सामना करना पड़ा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।
जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY
👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7
RELATED POSTS
View all