CG : 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, देखें पूरा टाइम टेबल
June 21, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। CG : छत्तीसगढ़ के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल इस साल दो बार मुख्य परीक्षा का आयोजन होना है। राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 के तहत ऐसा होने जा रहा है। जिसमें परीक्षार्थी जो पूरक हैं, फेल हैं या फिर अपना रिजल्ट बेहतर करना चाहते हैं, वो परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने की शर्त ये है कि परीक्षार्थी को पूर्व की यानि पहली मुख्य बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया हुआ होना चाहिये
द्वितीय परीक्षा के लिए फार्म भरने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। माशिम की तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए सामान्य शुल्क के साथ 21 जून से 30 जून तक और विलंब शुल्क के साथ 1 जुलाई से 2 जुलाई तक आवेदन जमा किये जा सकेंगे। जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, नियमित परीक्षार्थी अपने स्कूल से और अवसर के परीक्षार्थी समन्वय से आवेदन जमा कर सकेंगे।

RELATED POSTS
View all