Live Khabar 24x7

CG Accident : पिता-पुत्र की बाइक हुई हादसे का शिकार, खाई में गिरने से हुई मौत

October 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

कोरबा। CG Accident : चुइया मोड़ के पास पिता-पुत्र की बाइक अनिंयत्रित होकर खाई में जा गिरी। खाई की गहराई 20 फीट बताई जा रही है। हादसे में 1 की मौत हो गई है, दूसरा घायल बताया जा रहा है। घायल का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

एक मीडिया रिपोर्ट में मृतक के बेटे संतोष ने बताया कि दोनों शनिवार को बाइक से शाम 5 बजे कोरबा टीपी नजर आए थे। जहां से वह वापस कोसगाई गांव लौट रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। उनकी बाइक में ब्रेक कम था, उसने पिता को बाइक चलाने मना भी किया, लेकिन वो नहीं माने और बाइक चलाते आ रहे थे कि चुइया मोड़ के पास बाइक में ब्रेक नहीं लग रहा था। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरी।

RELATED POSTS

View all

view all