CG Accident : तेज रफ्तार कार की ट्रक से जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में तीन की मौत
July 2, 2023 | by livekhabar24x7.com
कोरबा। CG Accident : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले (Korba District) में बड़ी सड़क दुर्घटना घटी है। सड़क पर मवेशी बैठे हुए थे, तभी अचनाक एक तेज रफ़्तार कार ने उन्हें ठोकर मार दी। अनियंत्रित होकर कार सीधे ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है।
Read More : CG Accident : रेलवे ओवरब्रिज से टकराई यात्रियों से भरी बस, 26 लोग घायल, कई की हालत गंभीर
CG Accident : मिली जानकारी अनुसार, दुर्घटना शनिवार देर रात हुई है। एक्सीडेंट के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस भी जरुरी कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतकों में यश गोयल (28 साल), पिता- मनोज गोयल, एसएस ग्रिन कोरबा निवासी, दीपक सिंह (22 साल), पिता- सदानंद सिंह, राताखार निवासी और रुपेश गोयल (28 साल), पिता- श्याम गोयल, डीडीएम रोड निवासी शामिल है।
RELATED POSTS
View all